पुठरी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। तूफानी डाक कांवड़ यात्रा ग्राम कलौली महबुल्लापुर से पांचाल घाट पहुंची। जिसमें दर्जनों की संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद ऐतिहासिक पुठरी मंदिर पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को तूफानी कावड़ यात्रा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ ग्राम कलौली महबुल्लापुर से निकाली। जो बम-बम भोले के उद्घोष करते हुए पांचाल घाट पर पहुंची। वहां पर सभी स्नान कर गंगाजल भरा और पूजा अर्चना करने के बाद ऐतिहासिक पुठरी मंदिर पहुंचे। जहां पर सभी ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और उन्हें विल्प पत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पण किये। इस मौके पर डॉ0 धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, मुरारी यादव, रजनेश पाल समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता, इंद्रवेश जिला अध्यक्ष नौजवान सभा समाजवादी पार्टी,. अनूप यादव, सुरजीत पाल, नन्हें मंसूरी, संदेश कश्यप, निर्देश कश्यप, गौरव सक्सेना, गुरुवेश सक्सेना, अमन पाल, मूलचंद सक्सेना, चन्दन सक्सेना शिवभक्त मौजूद रहे।
भक्तों ने निकाली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा
