अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। पुलिस महकमे में अच्छे कामों को लेकर राजेपुर थाने में तैनात दीवान सत्य प्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। उनके इस प्रमोशन पर अन्य साथियों ने तालियां बजाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। दीवान ने बताया कि वह हमेशा से अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे और जनता की सेवा के लिए रात दिन तत्पर बने रहे। कार्यकाल में प्रमोशन पाकर उन्हें अच्छा लगा और वह अपने ड्यूटी के प्रति और सजग रहकर बेहतर कार्य करते रहेंगे।
