कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गॉव कैला निवासी शिवा उम्र 22 वर्षीय पुत्र रूप सिह शाक्य अपने गाँव के दोस्त दिव्याश उम्र 21 वर्षीय पुत्र प्रीतम सिंह के साथ बाइक द्वारा दशहरा पर गंगा नहाने ढाईघाट शमसाबाद जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बरझाला के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रही बुलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया।
