आपादों से होने वाली हानि को रोकने हेतु डिजिटल बार कोड जारी

मोबाइल पर स्कैनर से बार कोड को स्कैन करने पर आपदाओं से बचाव की प्राप्त कर सकते है जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आपदाओं से होने वाल जनहानि की रोकथाम, न्यूनीकरण तथा आपदाओं से बचाव के उपायों को आमजन में साझा करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बार कोड जारी किया है। डिजिटल माध्यम बार कोड को स्कैन कर मोबाइल पर उपरोक्त उल्लिखित आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।आपदा विशेषज्ञ आयुष्मेन्द्र सिंह परिहार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदाओं से होने वाली जनहानि के रोकथाम, न्यूनीकरण तथा आम जन-मानस में आपदाओं से बचाव के उपायों को सांझा करने हेतु डिजिटल माध्यम से भूकंप, आकाशीय बिजली, सर्पदंश एवं बाढ़ से बचाव के उपायों को संकलित कर इस बार कोड के माध्यम से प्रेषित किया है। सभी अपने मोबाइल में किसी भी स्कैनर से इस बार कोड को स्कैन कर मोबाइल पर उपरोक्त उल्लिखित आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *