संकिसा।जैथरा से लापता छात्र को कायमगंज स्टेशन के पास एक नकाब पोश युवक के साथ देखे जाने की चर्चा हो रही है।सूचना पर जैथरा पुलिस ने कायमगंज पंहुच कर खोजबीन लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
मंगलवार को छात्र अंशुल अपने छोटे भाई नन्हें के साथ जैथरा जनपद एटा स्थित एक विद्यालय में रोज की भांति पढ़ने गया था।विद्यालय से पहले ही छात्र अंशुल ने अपने छोटे भाई नन्हें को अपना बस्ता (थैला) दे दिया और उससे कहा कि तुम विद्यालय में जाओ मैं अपने दोस्त के साथ अभी आ रहा हूँ।
जिसके बाद छात्र अंशुल लापता हो गया।
परिजनों ने छात्र अंशुल की काफी खोज बीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका।अंशुल कक्षा 10 का छात्र है।अंशुल का रंग गेहूंआ,शर्ट हल्के लाल कलर की शर्ट,नीले रंग का पेंट,पैर में जूता पहने है।
लापता छात्र के पिता विजय सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम नगला बीच मजरा जिरौलिया थाना जैथरा जनपद एटा ने घटना की सूचना जैथरा पुलिस को दी पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर छात्र अंशुल की गुमशुदगी दर्ज कर जांच दरोगा संजीव कुमार के सुपुर्द कर दी।
थाना मेरापुर के गांव खलवारा निवासी रणधीर ने बताया कि लापता छात्र अंशुल मेरा भांजा है बुधवार को हम अपने भांजे अंशुल की खोजबीन हेतु कायमगंज स्टेशन गया वहां पर हम अपने भांजे की तलाश कर रहे थे कि तभी वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने मुझे बताया शाम समय करीब 3:30 बजे एक नकाब पोश युवक एक लड़के को पकड़ कर ले जा रहा था।
जब रणधीर ने उक्त लोगों को अंशुल की तस्वीर दिखाई तो उन लोगों ने बताया कि हां यही लड़का था।इसी को लिए जा रहा था।इसके बाद रणधीर ने जैथरा पुलिस को फोन व्दारा सूचना दी सूचना पर जैथरा पुलिस ने कायमगंज पंहुच कर लापता छात्र अंशुल की खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चल सका।
