नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मैंन मार्केट में अजीत मेडिकल से चिरौंजी सेठ वाली गली तक नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर गुरुवार को नगर पंचायत के जेई अंकित कुमार नाला निर्माण देखने पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने अपनी दुकान से नाला सीध में ले जाने की बात जेई से कहीं और अपनी जगह में लगी ईंटें उखाड़ डालीं। इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने राजीव वर्मा की दुकान के सामने अपनी पटिया तोडऩे को कहा। जिस पर जेई अंकित कुमार की राजीव वर्मा से कहां सनी होने लगी। इसके बाद जेई ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर हल्का प्रभारी गिरीश कुमार पहुंचे। उधर नगर पंचायत की जेसीबी द्वारा पटिया की तुड़ाई शुरू हुई। जिससे राजीव वर्मा का मकान बुरी तरीके से हिलने लगा। मौके पर हल्का प्रभारी गिरीश कुमार ने जेसीबी रोक दी और थाना अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और 48 घंटे का समय देकर दुकानदार से पटिया तोडऩे की सलाह दी। थोड़ी देर बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया और जेई द्वारा अभद्रता की शिकायत की। वहीं जेई द्वारा दुकानदार पर गाली-गलौज का आरोप लगाया गया।
