बीच रास्ते में उतारने को लेकर टेंपो चालक तथा महिला यात्री के बीच विवाद

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार की दोपहर फैजबाग चौराहे पर एक महिला यात्री शमशाबाद जाने के लिए फर्रुखाबाद जाने वाले एक टेंपो में सवा हुई। महिला के अनुसार उसने चालक से शमसाबाद में ही छोड़े जाने की बात तय की थी और जब टेंपो चालक द्वारा किराया लेने के बाद बीच में ही उतारा गया, तो महिला आगबबूला हो गई। जब महिला ने टेंपो चालक से शमशाबाद पहुंचाने की बात कही, तो टेंपो चालक अभद्रता करते हुए कहने लगा क्या एक सवारी छोडऩे शमसाबाद जाऊं। आक्रोशित महिला ने टेंपो चालक को खरी खोटी सुनाते हुए कहा शमसाबाद छोडऩे के लिए क्यों कहा था। आपने शमसाबाद का किराया लिया फिर बीच में क्यों उतार दिया। टेंपो चालक तथा महिला के बीच काफी देर तक वाद विवाद होता रहा। इसी बीच तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने महिला की बात सुन उसका समर्थन किया और इस कृत्य के लिए टेंपो चालक के व्यवहार पर नाराजगी जताकर जमकर हडक़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *