शादी समारोह कार्यक्रम में भाग लेने ससुराल शाहजहॉपुर जा रहे थे
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद में कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी बाइक चालक राम खिलाड़ी पत्नी पिंकी के साथ बाइक द्वारा ससुराल शाहजहांपुर जनपद की कोतवाली जलालाबाद के ग्राम ककरारा जहां चचिया ससुर साधु राम की पुत्री रेशमा की शादी समारोह के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। ढाईघाट शमशाबाद मार्ग पर पुल के नजदीक गुजरते समय अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक घायल दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में कुछ लोगों ने घायल दंपत्ति को संभाला तथा 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया। सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। जिसमें महिला का पैर टूट गया। जिसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
