पत्नी में विवाद पति ने टे्न से कटकर दी जान

सूचना पर पत्नी घर पर ताला लगाकर फरार हो गई
पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद में पति ने टे्रन से कटकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी घर पर ताला लगाकर फरार हो गई, अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी ३२ वर्षीय मिथुन पुत्र चंदन कोरी का पत्नी माधुरी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते मृतक के पिता चंदन व मां कमला भी रिश्तेदारी में चले गये थे। बुधवार को दंपत्ति में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति मिथुन ने शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास कानपुर से आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महमदपुर के ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने घटना के संदर्भ में पुलिस को अवगत कराया। नवाबगंज पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक घर में सबसे बड़ा था। मृतक का छोटा भाई बृजभान आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद भी मृतक की पत्नी घर पर ताला लगाकर फरार हो गयी। मृतक के छोटे भाई बृजभान ने बताया कि उसके भाई का शादी ६ वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। जिससे माता-पिता रिश्तेदारी में चले गये थे सूचना पर वह लोग आ गये। मृतक कस्बे में एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *