तीन जोड़ों का सुलझा विवाद, राज़ी खुशी से हुई विदाई।

समृद्धि न्यूज़ अंबेडकरनगर।जिले में इस समय वैवाहिक जोड़ों के बीच पैदा हुए पारस्परिक विवादों को सुलझा कर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए तैयार करने के प्रयासों का दौर तेजी से जारी है।यह सराहनीय प्रयास विशेष रूप से महिला थाना,मालीपुर पुलिस और महिला सहायता प्रकोष्ठ की ओर से किया जा रहा है।इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के पर्यवेक्षण मे परिवार परामर्श काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पारिवारिक विवाद मे कराये जा रहे सुलह समझौते के क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ (1090) प्रभारी उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी तथा महिला आरक्षी सोनी गौतम व पूनम शर्मा के अथक प्रयास से तीन वैवाहिक जोड़े के बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया और उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए उन पति और पत्नी दोनों को एक साथ रहने के लिए समझाया गया।इसके बाद पति और पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए। आपस में सुलह समझौते के बाद सभी दंपत्तियों द्वारा जिला पुलिस को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया और जिला पुलिस द्वारा तीनों पारिवारिक जोड़ो को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
परिवार परामर्श काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों में डॉ0ओम प्रकाश त्रिपाठी,विपिन कुमार सिंह,श्रीमती पुष्पा पाल,मोनी श्री व श्रीमती संध्या सिंह शामिल रहीं।ज्ञात होगी इससे पूर्व महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि द्वारा अपनी टीम के साथ अथक प्रयासों के बाद तीन वैवाहिक जोड़ों को आपसी विवादों को भूलकर राजी खुशी से फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया था और महिला थाने से उनकी विदाई की गई थी।इसी के बाद मालीपुर थानाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पांडेय द्वारा भी वैवाहिक जोड़े को आपसी विवादों को भूलकर एक साथ रहने के लिए तैयार कर थाने से उनकी विदाई कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *