15 अक्टूबर तक खुद गिराये, नहीं तो नगर पालिका गिरायेगी और वसूलेगी हर्जाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा नेता अनुपम दुबे का होटल गुरुशरणम् के ध्वस्तीकरण की तिथि जिला प्रशासन ने तय कर दी है। समीम हत्याकाण्ड व विभिन्न मुकदमों में जेल में निरुद्ध अनुपम दुबे का ठंडी सड़क स्थित होटल गुरुशरणम् को गिराये जाने के लिए लम्बे समय से प्रक्रिया चल रही है। कई बार गिराये जाने की तिथि घोषित की गई। कानूनी दाव पेंच के चलते मामला टलता रहा। नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड के अध्यक्ष जिला मजिस्टे्रट ने अनुपम दुबे की पत्नी की ओर से ध्वस्तीकरण के खिलाफ अपील दायर की थी। जिसे खारिज की नियत प्राधिकारी नगर मजिस्टे्रट द्वारा पूर्व में ध्वस्ती किये गये आदेश को बहाल रखा गया है। गुरुशरणम को गिराये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। नगर मजिस्टे्रट की ओर से अनुपम दुबे की पत्नी व अन्य परिजनों को नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया कि १५ अक्टूबर को स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त कर लें। यदि ऐसा नहीं करते है तो अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के माध्यम से ध्वस्त कराया जायेगा। जिसका हर्जा-खर्चा होटल मालिक से वसूला जायेगा। नियत प्राधिकारी जेई डीके सिंह ने बताया कि १५ अक्टूबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद नियमानुसार नगर पालिका के सहयोग से अवैध रुप से बनाये गये होटल गुरुशरणम को ध्वस्त कर दिया जायेगा। बताते चले कि ध्वस्तीकरण के कई बार आदेश आये। ठेकेदार व बाहर से मशीने मंगाई गई, लेकिन मामला टल गया। सूत्रों की माने तो इस बार प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ———————–
