महिला जिलाध्यक्ष प्रीती तिवारी व नगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने अपनी कमेटी का गठन किया। प्रतिनिधि मण्डल की बैठक कोटा पार्चा स्थित अतुल शंकर दुबे के निवास पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल ने की। नवीन पदाधिकारियों की घोषणा हुई। जिसमें प्रमोद गुप्ता जिलाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता जिला चेयरमैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव पुरवार, जिला उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, मनोज अग्रवाल को बनाया गया। जिला महामंत्री का दायित्व आनंद मोहन वर्मा को दिया गया। जिला मंत्री अमित कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री रोहित शर्मा बनाये गये। प्रीती पवन तिवारी को महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया। अर्चना द्विवेदी महिला जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष महिला अर्चना वर्मा, ज्योति शर्मा बनी। महिला नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, महिला नगर महामंत्री गायत्री मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष रेखा सोमवंशी, नगर महामंत्री वंदना मिश्रा को बनाया गया। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता बने। महामंत्री फतेहगढ़ नगर आकाश वर्मा, फतेहगढ़ नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र किशोर सिंह, वेदांत कटियार बनाये गये। फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, नगर महामंत्री आनंद गुप्ता को बनाया गया। नगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना बने। जिला कोषाध्यक्ष अशोक कनौजिया, जिला मंत्री आकाश कुमार वर्मा, लिंजीगंज-ग्राटगंज अध्यक्ष अरुण गुप्ता बने। नगर चेयरमैन अतुल शंकर दुबे बनाये गये। सभी को मनोनयन पत्र देकर कमेटी का गठन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष से नहीं लिया अनुमोदन, कमेटी घोषित
फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की जिला कमेटी रविवार को घोषित की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने महिला जिलाध्यक्ष, महिला नगर अध्यक्ष, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी घोषित किये, लेकिन उन्होंने बिना प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन ही कमेटी की घोषणा कर दी।