पांच वर्ष बाद हुआ जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान
सुबह आठ बजे से समाप्ति तक 950 वोटों में से 784 वोट पड़े

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन कुल 11 पदों हेतु मतदान हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सुबह आठ बजे से समाप्ति तक ९५० वोटों में से ७८४ वोट पड़े। मत पत्रों की गिनती शाम ७ बजे से शुरु हुई। परिणाम देर रात तक आने की संभावना।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव पांच वर्ष बाद हुआ। जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के समय मतदाताओं में कम उत्साह दिखायी दिया। ३ बजे के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह दिखायी दिया और मतदान करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लग गयी।
वहीं मतदान प्रक्रिया का जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार गुप्ता, अपर जिला जज विशेष ईसी एक्ट न्यायधीश राकेश कुमार सिंह, अपर जिला जज एंटी डकैती न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने चुनाव प्रकिया का जायजा लिया। मतदान कक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहा। मतदान केंद्र के बाहर एलईडी भी दिखाने के लिए लगी थी। मतदान समाप्ति तक ९५० वोट में से ७८४ वोट पड़े। चुनाव संचालन समिति ने बताया कि चुनाव परिणाम देर रात तक आ सकेंगे।

छह प्रत्याशी चुने गये निर्विरोध

फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए छह प्रत्याशियों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। जिसमें उपाध्यक्ष महिला पद पर रुचि अग्रवाल, आजिता मिश्रा व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उमेश मिश्रा, पंकज सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, अनवर जमाल सिद्धिकी को निर्विरोध चुन लिया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *