प्रतियोगिता में सदर विधानसभा का रहा दबदबा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सोमवार को जिला स्तरीय बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोज हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद मुकेश राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी अमर दीप दीक्षित मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 82 बालक एवं 63 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैडमिण्टन प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल, सुनील कुमार पाल, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष चन्द्र, अरूण यादव, अतुल दास, इंजाज अहमद सिद्धीकी, केशव गंगवार, आलोक यादव, मनीष यादव, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव, अतुल कटियार ने निभाई। बैडमिंटन सब जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में विजेता रूद्राशीष सदर विधानसभा रहे। उप विजेता कुशाग्र सिंह सदर विधानसभा बना। सब जूनियर बालिका वर्ग में सोनी अमृतपुर विजेता बनी व उप विजेता रोली अमृतपुर विधानसभा रही। जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद तलाह सदर विधानसभा विजेता बने। उप विजेता सूफियान सदर विधानसभा रहे। जूनियर बालिका वर्ग में पलक जौहरी सदर विधानसभा विजेता रही। उप विजेता बनी अमृतपुर विधानसभा की सेजल। सीनियर बालक वर्ग में विजेता विक्रांत मिश्रा सदर विधानसभा रहे। उप विजेता रौनक राठौर सदर विधानसभा बने। सीनियर बालिका वर्ग में विजेता पल्लवी दीक्षित कायमगंज विधानसभा रही। उप विजेता अनन्या अमृतपुर विधानसभा रही।
एथलेटिक्स इलेविन ने 65 रन से जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
फर्रुखाबाद। सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेला गया। एथलेटिक्स इलेविन टीम व नगला मोती के बीच फाइनल मैच हुआ। एथलेटिक्स के कप्तान हारुल ने टॉस जीतकर बैटिंग की और निर्धारित 15 ओवर में 116 रन बनाये। कप्तान हारुल ने 51 रन4 छक्के व 3 चौके की दम पर बनाये। मिनहाज ने 24 रन बनाये। नगला मोती ने गेंदबाजी करते हुए सचिन ने 3 विकेट व प्रेम ने 2 विकेट, लवकुश व प्रशांत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 116 रन का पीछा करते हुए नगला मोती की टीम मोहम्मदाबाद ने एथलेटिक्स इलेविन टीम की शानदार व बॉलिंग व फिल्डिंग के सामने 9.3 ओवर 51 रन पर आलाउट हो गयी। अमन 17 रन बनाकर आउट हुए। एथलेटिक्स इलेविन टीम ने नगला मोती को 65 रन से हराकर मैच जीता। एंपायर की भूमिका रफीकुल अंसारी, मोहम्मद अहमद खां ने निभाई। स्कोरिंग डा0 अमित सक्सेना ने की। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व आयोजक मोहन लाल अग्रवाल की देखरेख में मैच सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अमर दीप दीक्षित, अभय प्रताप, अभिषेक बाजपेयी, कुलदीप यादव आदि लोग मौजूद है।
