समाजसेवी व कवि हुए सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रद्धा रानी स्मृति संस्थान वार्षिक काव्योत्सव एवं सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवियों व साहित्यकारकारों को सम्मानित किया गया तथा में प्रमुख रचनाकारों ने काव्यपाठ करके कार्यक्रम को सफल बनाया।
संस्था के संरक्षक विनय अग्रवाल के सेनापति स्थित निवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्ष संजय गर्ग, श्याम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। श्रद्धा रानी गर्ग स्मृति सम्मान वरिष्ठ कवियत्री प्रीति पवन तिवारी को तथा सावित्री देवी अग्रवाल स्मृति सम्मान वरिष्ठ कवि व ज्योतिष विद कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर को दिया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान से राकेश सारस्वत को विभूषित किया गया। संरक्षक विनय अग्रवाल ने कहा कि जीव कभी मरता नहीं सिर्फ शरीर मारा करते हैं, इसलिए श्रद्धा रानी आज भी हम लोगों को सूक्ष्म रूप में प्रेरणा दे रहीं हैं, उसका ही मूर्त रूप यह आयोजन है। उनकी ही प्रेरणा से संजय गर्ग ने संस्था की स्थापना की और उनकी स्मृतियों को अमर कर दिया। इस मौके पर स्मृति अग्निहोत्री, वरिष्ठ गीतकार डॉ0 गरिमा पांडेय, कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर, प्रीति पवन तिवारी, मंच संचालक वैभव सोमवंशी सुभग ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता अक्षर ने की व संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस मौके पर आशा अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सदानंद शुक्ला, राजू गौतम, प्रमोद गुप्ता, सनी साध, श्वेता दुबे, अखिलेश अग्निहोत्री, रोहित शर्मा, महेशपाल सिंह उपकारी, इंदिरा पांडेय, मीरा सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, सुमन राठौर, सोनी शुक्ला, शालिनी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, नेहा, रेखा मिश्रा, अजय पुरवार, अतुल शंकर दुबे, रचित अग्रवाल, राघव दत्त मिश्रा, सौरभ शुक्ला, आदेश तिवारी, सर्वेश अग्रवाल, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमलेश मिश्रा, मुकेश सहित आदि लोग मौजूद रहे।
श्रद्धा रानी स्मृति संस्थान के समारोह में गूंजे कविता के स्वर
