जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी टीम का हुआ चयन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी टीम का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय में प्रतिभाग करने वाले प्रादेशिक मण्डलीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ११अक्टूबर से १३ अक्टूबर तक क्रीड़ा संकुल प्रतापगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मण्डलीय टीम के लिए क्रीड़ा संकुल छत्रपति शाहू जी विश्व विद्यालय कानपुर नगर में सात अक्टूबर को प्रतियोगिता होगी। जिला कबड्डी एसोसिशन के सचिव कुलदीप यादव ने गुरुवार को जिला स्तरीय कबड्डी खिलाडिय़ों का चयन किया। जिसमें सहयोग करने वाले शिक्षक संजीव कटियार, अरुण कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल, विमलेश, चंदन कुमार, आलोक कुमार, मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार, वीना गौतम ने ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों का चयन करने में सहयोग किया। चयनित खिलाड़ी राहुल, विशाल सक्सेना, नवनीत, रीतेश कुमार, ललित कुमार, शिवम कुमार, सनी, आयुष, अमित कुमार, आवेश, हासिम खान, प्रवीण आदि लोग मौजूद रहे। टीम कोच चंदन कुमार ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *