जिलाधिकारी ने वितरित की बाढ़ राहत सामग्री व पका भोजन

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। डीएम व एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। साथ की ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डीएम ने काशीराम कालोनी में पहुंच पीडि़तों को खाना के पैकेट वितरित किए।
बुधवार दोपहर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसडीएम अतुल कुमार बुधवार दोपहर बाढ़ प्रभावित गांव बहबलपुर, मिस्तनीए अहिवरन नगला सहित अन्य गांवों का मोटर वोट से निरीक्षण किया। उन्होंने बहबलपुर गांव पहुंचकर बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और राहत सामग्री वितरित की। डीएम ने गांव बहबलपुर, कमरुद्दीननगर, रौकरी, चौखडय़िा आदि गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर कैंप का निरीक्षण किया। कायमगंज चिकित्साधिकारी डॉक्टर शोभित शाक्य ने बताया बहबलपुर में 107 मरीज, रोकरी में 54 मरीज, कमरुद्दीननगर में 25 मरीज, चौखडिय़ा में 46 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इसके बाद वह गांव निजामुद्दीनपुर स्थित काशीराम कालोनी में बाढ़ पीडि़तों के रुकने की व्यवस्था को परख वहां मौजूद ग्रामीणों को खाने के पैकेट वितरित किए। उन्होंने वहां बिजली के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने, पानी आदि की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम चाहर, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *