डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की गाड़ी बनी काल: नेशनल हाईवे पर 5 को कुचला, 4 की मौत, एक गंभीर

मधेपुरा। माधोपुर जिले में सड़क हादसे कि खबर सामने आई है. जहां डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की गाड़ी ने 5 लोगों को कुचल दिया, इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई है. वहीं एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे के बाद डी एम और ड्राइवर दोनों गाड़ी छोड़कर फरार हो गए है.बता दें, की यह दुर्घटना सुबह करीब सुबह 8.30 बजे की है. वर्तमान में मधेपुरा के डीएम विजय कुमार मीणा गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी तभी नेशनल हाईवे 57 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के पास एक महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया. गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे काम कर रहे मजदूरों से जा टकराई। जिसके बाद डीएम और ड्राइवर सहित गाड़ी में बैठे अन्य लोग गाड़ी छोड़ घटना स्थल से फरार हो गए. विजय कुमार मीणा वर्तमान में मधेपुरा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *