जिला स्काउट मास्टर ने प्रथम सोपान के छात्र-छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के तत्वावधान में प्रवेश और प्रथम सोपान के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण अवसर पर सर्वप्रथम ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने स्काउट गाइड ध्वज शिष्टाचार के अंतर्गत ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे तथा जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, स्काउट मास्टर अनुज तिवारी ने उपस्थित रहते हुए स्काउट गाइडों को टेंट निर्माण करते हुए उनको विभिन्न प्रकार गांठों एवं बंधनों का प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर चमन शुक्ला ने प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी के साथ टेंट का निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश कुमार तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा मिलती है तथा देशभक्त की भावना जागृत होती है। अत: सभी बच्चे मनोयोग से स्काउट गाइड के माध्यम से समाज सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्रायें स्काउट गाइड का प्रशिक्षण पूरी लगन व निष्ठा के साथ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *