युवा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है: ललित मोहन मिश्रा

बहराइच समृद्धि न्यूज रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति आयोजित की गई। इस कार्यसमिति में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यालय प्रभारी ललित मोहन मिश्रा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है इसके पीछे युवाओं की मेहनत एवं सक्रियता जुड़ी हुई है। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां युवाओं की संख्या सबसे अधिक है और आज पूरा देश इन्हीं युवाओं की तरफ देख रहा है।भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भागीदारी सक्रिय रूप से हो रही है। केंद्र हो या राज्य सरकार सभी को आज जो स्थान प्राप्त है उसमें युवाओं की बहुत बड़ी भागीदारी रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के मुख्य फ्रंटल संगठन के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। शीर्ष नेतृत्व भी सभी कार्यक्रमों में एवं चुनाव में युवा मोर्चा को मुख्य धारा में रखता है और युवा मोर्चा अपनी महती भूमिका का शत प्रतिशत निर्वहन करते हुए सभी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। मुख्य अतिथि ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने सभी अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिवादन किया एवं सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रिषभ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अखिलेश यादव गोले ने किया।