कोटा में 400 साल पुराने पड़े से निकली हनुमान जी की दिव्य मूर्ति

समृद्धि न्यूज। कोटा के दशहरा मैदान स्थित 300-400 साल पुराने आश्रम में सूखे पेड़ के तने को जलाने पर उसके अंदर से साढ़े तीन फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा मिली। घटना से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पुरातत्व विभाग को जांच के लिए बुलाया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पुलिस और पुरातत्व विभाग प्रतिमा की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की जांच में जुटे हैं। स्थानीय लोग इस घटना को चमत्कारिक और शुभ मान रहे हैं। कोटा शहर में दशहरा पशु मेला ग्राउंड रामद्वारा के यहां पुराने पेड़ के तने के अंदर पत्थर की भगवान हनुमान की साढ़े तीन से चार फीट ऊंची प्रतिमा निकली। यह खबर जानकर प्रतिमा दर्शन के लिए लोग पहुंचे। पूजा अर्चना की। प्राचीन आश्रम के यहां निकली हनुमान प्रतिमा को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि 300-400 साल पुराने इस आश्रम में एक सूखा पेड़ था, पेड़ के तने को सफाई के दौरान जलाया गया। कुछ देर बाद, तने में प्रतिमा का हिस्सा दिखाई दिया। सावधानी के साथ हनुमान प्रतिमा निकाली गई। इसबारे में पुलिस, साधु-संत समाज और पुरातत्व विभाग को सूचना दी है। घटना की सूचना मिलते ही किशोरपुरा थाना पुलिस, साधु-संत समाज और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था की और प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुरातत्व विभाग की टीम प्रतिमा की प्राचीनता, कालखंड और ऐतिहासिक महत्व की जांच करेगी, ताकि यह पता चल सके कि इसे पेड़ के अंदर कब और क्यों रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *