असीम मुनीर की गीदड़भभकी, भारत किसी भ्रम में न रहे, पहले से भी कड़ा होगा जवाब

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान सेना के हेडक्वार्टर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। मुनीर को पाकिस्तान का पहला सीडीएफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने बदलते वैश्विक खतरे और युद्ध के स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि सेना को आधुनिक चुनौतियों के अनुकूल बनना होगा। पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज सीडीएफ नियुक्त किए जाने के बाद फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने पहली स्पीच दी। अपने इस पहले ही भाषण में वो भारत को गीदड़भभकी देते दिखाई दे रहे हैं। असीम मुनीर की ताकत अब बढ़ गई है। उनके पास न सिर्फ तीनों सैन्य शाखाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) पर अधिकार की ताकत है, बल्कि उनके हाथ परमाणु ताकत का बटन भी लग गया है। सीडीएफ बनने के बाद अपने पहले भाषण में, असीम मुनीर ने कहा किसी भी भविष्य के आक्रमण के हालात में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से भी ज्यादा तेज कड़ी और तीव्र होगी। मुनीर ने कहा, भारत किसी भ्रम में न रहे, किसी भी आक्रमण की स्थिति में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पहले से भी अधिक तेज और तीव्र होगी। मुनीर ने डिफेंस फोर्सेज मुख्यालय की स्थापना को ऐतिहासिक बताया। साथ ही समझाया कि इसका मकसद सेना, वायुसेना और नौसेना को एक साथ करके अभियानों को मजबूत करना है। मुनीर ने पाकिस्तानी जनता के लचीलेपन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के प्रदर्शन की प्रशंसा की और इसे भविष्य के संघर्षों के लिए एक केस स्टडी बताया। उन्होंने कहा युद्ध अब साइबर स्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, अंतरिक्षए सूचना संचालन, एआईए क्वांटम कंप्यूटिंग तक फैल गए हैं, इसलिए सशस्त्र बलों को युद्ध की नई आवश्यकताओं के अनुकूल ढलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *