आतिशबाजी छुड़ाकर मंदिरों में मनायी गई दीपावली

गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की गई प्रार्थना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में आतिशबाजी छुड़ाकर धूमधाम से दीपावली मनायी गई। हर साल की तरह इस वर्ष भी पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना कर दीपावली उत्सव मनाया। रामजानकी मां लक्ष्मी मंदिर नया कोठा पार्चा में भी दीपावली मनायी गई। पल्लादेवी मठिया, गुरुगांव देवी मंदिर, बड़े बूढ़े हनुमान, कोतवालेश्वर मंदिर, नवदुर्गा मंदिर खतराना, सिद्धविनायक मंदिर खतराना, बढ़पुर मंदिर में पूजा अर्चना कर दीपावली उत्सव मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने महालक्ष्मी की पूजा कर दीपक जलाये और सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रुद्राभिषेक, छप्पन भोग, महाआरती, रंगोली मनायी गई, आतिशबाजी छुड़ाई गयी। इस दौरान पंडित शिवम दुबे, अनिल कुमार त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, दिव्यांशु अग्निहोत्री, मयंक गुप्ता, गणेश मिश्रा, सुरेश दीक्षित, रवि अवस्थी, अंकित सक्सेना, प्रखर, आकाश, हेमलता श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय के अलावा संस्कार भारती के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *