समृद्धि न्यूज। दिवाली के मौके पर प्राइवेट बसों के टिकट की कीमत आसमान छू रही है। बस से दिल्ली से लखनऊ जाना चाहते हैं तो किराया जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जो स्लीपर बस का लखनऊ तक का टिकट आम दिनों में 600 रुपए में मिलता है, वही दिवाली के मौके पर 6000 का हो गया है। वहीं नॉर्मल दिनों में नोएडा से लखनऊ का किराया 600 से 700 होता था, वहीं अब यह बढक़र 4999 तक पहुंच गया है। कानपुर का किराया 700-900 से बढक़र 3,500 हो गया है।
दिवाली के मौके पर प्राइवेट बसों के टिकट की कीमत आसमान छू रही है। जो स्लीपर बस का लखनऊ तक का टिकट आम दिनों में 600 रुपए में मिलता है, वही दिवाली के मौके पर 6000 का हो गया है। वहीं सिटिंग टिकट की कीमत 3200 रुपए पहुंच गई, ये हाल केवल दिल्ली ये लखनऊ रूट पर नहीं है, बल्कि गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज वा यूपी-बिहार जाने वाली अधिकतर प्राइवेट बसों का यही हाल है।
दिल्ली से कानपुर का किराया 700 से बढक़र 3500 हो गया है, दिल्ली से वाराणसी का किराया 5770 रुपए, दिल्ली से गोरखपुर का किराया 7304 और प्रयागराज का 7350 तक पहुंच गया है। बुकिंग वेबसाइट्स और ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, 18, 19, 21 और 22 अक्टूबर को अधिकांश बसें पहले से ही फुल हैं। लोगों ने हफ्तों पहले टिकट बुक कर लिए हैं, जबकि अब लास्ट-मिनट बुकिंग करने वालों को दोगुना-तीन गुना किराया देना पड़ रहा है। निजी बस मालिकों का कहना है कि दिवाली के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में तीन से चार गुना बढ़ जाती है, इस वजह से उन्हें किराया बढ़ाना मजबूरी है। यात्रियों का कहना है कि घर से दूर हम काम करने आए हैं, यही त्योहार है, जिस पर छुट्टी मिलती है, घर पहुंचकर अपनों के साथ दिवाली मनाते है, घर पर सभी इक_ा होते हैं, साल भर में एक बार ये मौका आता है, इसी मौके का फायदा प्राइवेट बस वाले उठाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 305 साधारण बसें संचालित हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए www.upsrtc.up.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन सीट बुकिंग की जा सकती है। भीड़ वाले रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। निजी ऑपरेटरों ने भीड़ वाले रूटों पर दो से तीन अतिरिक्त बसें लगाई हैं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
दिवाली महंगी: 600 वाला टिकट 6000 में, बसों ने बढ़ाया कई गुना किराया
