रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कमालगंज की कई ग्राम सभाओं में मनायी गई दीपावली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामलला की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भक्तों ने दीपावली मनाकर उत्सव मनाया। जानकारी के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उस दिन पूरे देश में लोगों ने घी के दिये जलाकर उत्सव मनाया था। उसी की प्रथम वर्षगांठ पर ब्लाक कमालगंज के ग्राम गदनापुर, आमिल बिचपुरी, पसई नगला, देवराजपुर, जीरागौर, अमानाबाद में भक्तों ने घी के दिये जलाकर प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर दीवाली मनाई और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर आरएसएस के श्याम बहादुर, पूर्व विस्तारक प्रचारक गुरूचरन आजाद, सुनील गुप्ता, दिनेश शंखवार, अनिल पाल, बालिष्टर वर्मा, संजय वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, गोपाल पालीवाल, अरविन्द कटियार, कुलदीप कुशवाह सहित दर्जनों भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *