डीएलएड परीक्षा: आखिरी दिन दोनों पालियों में 35 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएलएड की परीक्षा शनिवार को रस्तोगी इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुई। डायट प्रवक्ताओं की देखरेख में परीक्षा का संचालन हुआ। रस्तोगी इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया प्रथम पाली १० बजे से ११.०० बजे में ६०० परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी। जिसमें ५८२ उपस्थित रहे। १८ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पहली शिफ्ट में हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। दूसरी शिफ्ट में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें ५९७ परीक्षार्थियों में १७ अनुपस्थित रहे। ५८० परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। साथ ही दूसरी शिफ्ट में उर्दू के पेपर में तीन परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी तीनों उपस्थित रहे। डायट प्रवक्ता पर्यवेक्षक निधि व अतिरिक्त पर्यवेक्षक डायट प्रवक्ता कमल कुमार द्विवेदी ने ेबताया कि डीएलएड की परीक्षा का आखिरी दिन था। द्वितीय पाली में कम्प्यूटर की परीक्षा सम्पन्न हुई। ६०० में से १८ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी की देखरेख में परीक्षा के दौरान कक्षों में सभी कैमरे चालू रहे। परीक्षा से पूर्व विद्यालय में प्रवेश द्वार पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गयी। विद्यालय के अलावा १६ शिक्षक दूसरे विद्यालय के लगाये गये। जिसमें रामानंद इंटर कालेज, सिटी गल्र्स इंटर कालेज, महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद व कानोडिया इंटर कालेज के शिक्षकों की डियूटी लगायी गयी। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक व अतिरिक्त पर्यवेक्षक का जायजा लेते रहे और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न होने पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *