बारावफात जुलूस का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बारावफात के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कोतवाली सदर क्षेत्र में बारावफात जुलूस का निरीक्षण किया। इस दौरान सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी और अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस को सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिसके बाद शहर में जुलूस निकलने वाले मार्ग की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *