कंपिल समृद्धि न्यूज़ ।
डीएम व एसपी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बूथ पर फर्जी वोटिंग की शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले की जानकारी कर निष्पक्ष वोटिंग का आश्वासन दिया।

नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए गुरूवार दोपहर डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने सर्वप्रथम के एस आर इंटर कालेज कंपिल व प्रथमिक विद्यालय कंपिल प्रथम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद डीएम व एसपी ने प्राथमिक विद्यालय ग्रासपुर के बूथ संख्या दस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रत्याशी नवनीत किशोर पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ डीएम व एसपी से फर्जी आधार से वोट डालने की शिकायत की।भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी के पुत्र पर बिना पास के अंदर जाने का आरोप लगाया। एसपी व डीएम ने लोगों को निष्पक्ष वोटिंग कराने के आश्वासन दिया।
