फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई व संबंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति ठीक पाई गई। आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई। प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। परिवहन विभाग की बसूली ठीक पाई गई। खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। प्रवर्तन का कार्य बढ़ाने अवैध खनन रोकने के लिये निर्देशित किया गया। नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज को बसूली बढाने के निर्देश दिये। मंडी कायमगंज की बसूली कम पाई गई, मंडी कायमगंज व सातनपुर को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया। डीएम ने सभी लंबित आर0सी0 की तत्काल बसूली के निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर व सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
