फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों के जूते मोजे नहीं उत्तरवाएं। कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। संपूर्ण सावधानी से पटरीक्षा कराएं। असावधानी सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा का विधान है। एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है। आवश्यकता पडऩे पर सक्षम प्राधिकारी से संपर्क करें।
बोर्ड परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम ने दिये निर्देश
