
स्टालों का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं की सराहना कीफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 3 से 5 नवंबर 2023 तक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फतेहगढ़ में 3 दिवसीय नाबार्ड दीपावली शरद मेला एवं प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया। लखनऊ की मां भगवती सेवा संस्थान के माध्यम से आयोजित इस मेले का आज दिनांक 3 नवंबर प्रात: 12.00 बजे उद्घाटन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व कुलदीप गंगवार अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तीन दिवसीय शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वनिर्मित उत्पादों के स्टालों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने स्टालों को देखते हुए महिलाओं से उनके उत्पाद की बिक्री और लाभ की जानकारी ली। मेले में कुल 20 स्टॉल लगाए गए। जिसमें अगरबत्ती, धूपबत्ती, मशरूम, मशरूम प्रोडक्ट, डिजाइनर चूडिय़ां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जूट बैग, सब्जी मसाला पैकिंग, माटी कला, दुग्ध युक्त प्रोडक्ट, जैविक सब्जी, श्रीअन्न मोटे अनाज से निर्मित प्रोडक्ट, मिट्टी से निर्मित मूर्तियां, हैंडीक्राफ्ट, टेडीबियर, ब्लॉक प्रिंटिंग, जरदोजी कढ़ाई, डस्टर हैंडलूम आदि उत्पादों का अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना करते हुए डीडीएम नाबार्ड अनुपम दत्ता एवं मां भगवती सेवा संस्थान से अनीता सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कुलदीप गंगवार ने महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्टों की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण में एमके सिंह महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, कपिल कुमार प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए, अनुपम दत्ता जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, जीके सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त आदि अधिकारी उपस्थित रहे। आज की दीपावली शरद मेले में लगभग 300 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं किसान भाई मौजूद रहे। यह मेला 5 नवंबर 2023 तक चलेगा।
