डीएम ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण, दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने १९४ फर्रुखाबाद के मतदेय स्थल संख्या-४४ व ४५ प्राइमरी पाठशाला भाऊपुर ४६ ४७ व ४८ प्राथमिक पाठशाला पयिपापुर, मतदेय स्थल-५१, ५२ व ५३ प्राथमिक पाठशाला नरायनपुर, 131, 132, 133, 134, 135,, व 136 दुर्गा नारायण डिग्री कालेज फतेहगढ़, ३१७, ३१८, ३१९ व ३२० बद्री विशाल महाविद्यालय पूर्वी भाग फर्रुखाबाद, ३२१, ३२२, ३२३ व ३२४ बद्री विशाल महाविद्यालय पश्चिमी भाग फर्रुखाबाद, ३२५, ३२६ ३२७ व ३२८ बद्री विशाल महाविद्यालय उत्तरी भाग फर्रुखाबाद, ३४२, ३४३, ३४४ संविलयन शान्ती उच्चतरप्राथमिक विद्यालय भोलेपुर, मतदेय स्थल ३४९ व ३५० राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज भोलेपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया ऐसे मतदाता जो २४ वर्ष से अधिक आयु के हैं उनका नाम प्रारुप-८ प्राप्त कर निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जाये। किसी भी महिला/दिव्यांग एवं अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से अवशेष न रहे। निर्वाचक नामावली में जेंडर रेशियो को मानक के अनुरुप लाये जाने हेतु १८-१९ आयु वर्ग के समस्त मतदाता, महिला मतदाताओं के नाम अधिकाधिक सम्मिलित किये जाने, निर्वाचक नामावली में माक्र्ड इलेक्टर, दिव्यांग मतदाता, थर्ड जेन्डर इत्यादि का शत-प्रतिशत चिंहाकन किये जाने हेतु निर्देशित किया। वहीं ८० वर्ष से अधिक मतदाताओं के नाम की सूची बीएलओ रजिस्टर में बनाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *