महाशिवरात्रि मेले के मद्देनजर डीएम ने श्रृंगीरामपुर का किया निरीक्षण

बोले बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार की परेशानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले मेले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या व उनको होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर के राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नाव, नाविक व गोताखोरों के नाम व मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार करवाकर हर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाये। मेला क्षेत्र में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जायें। पीने के पानी के लिये टैंकर लगवाये जायें। मोबाइल, शौचालय लगाने के निर्देश दिये। घाट तक रास्ता सही कराने के निर्देश दिये। घाट पर बैरिकेडिंग कराने व लाइटिंग कराने के लिये प्रधान को निर्देशित किया। आवागमन के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा श्रृंगी ऋषि के मंदिर पहुँचकर दर्शन व पूजन किया गया व मंदिर मार्ग की लाइट सही कराने व आवश्यकतानुसार और लगवाने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी प्रभारी निरीक्षक कमालगंज व संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *