सचिव पर प्रधान ने सेवा शुल्क मांगने का लगाया आरोप

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्राम पंचायत अधिकारी की दबंगई से परेशान होकर ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत समैचीपुर मजरा अठरुइया निवासी ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने सोमवार को पति के साथ ब्लाक पहुंचकर बीडीओ को सम्बोधित शिकायती पत्र कार्यालय में सौंपा। ग्राम प्रधान ने बताया कि सचिव बीते ११ माह से ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं करवा रहे है और ११ माह से हमारा मानदेय और पंचायत सहायक मानदेय भी नहीं दे रहे है। जब भुगतान को कहते है तो ग्राम पंचायत सचिव कहते है तुम्हारी पंचायत बहुत छोटी है अगर तुम्हे भुगताना कराना है तो सीपीयू व डोंगल लेकर हमारे घर आ जाओ हम भुगतान कर देंगे। साथ ही मानदेय का भुगतान करने के नाम पर १० प्रतिशत सुविधा शुल्क की भी मांग कर रहे है। पीडि़त ग्राम प्रधान को कार्यालय में मौजूद लिपिक ने बताया कि बीडीओ विभागीय कार्य से लखनऊ गये है उनके आने पर ही आगे की कोई कार्यवाही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *