सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, नौ का हुआ निस्तारण

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील दिवस डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 152. शिकायतें आयीं। जिसमें से ९ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कायमगंज तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गयाष जिस की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय सिह ने दूर दराज से आये फरियादियों की शिकायतें सुनकर सम्वन्धित अधिकारी को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौजूद रहे। क्षेत्र के गाँव बढ़ार मजरा जिनौल निवासी अजय कुमार पुत्र छोटे लाल ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव विल्सड़ी निवासी ओमशिव चतुर्वेदी ने पूर्व प्रधान व पूर्व व्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ राधाकृष्ण ने फर्जी पता दर्शाकर तीन लाइसेंस करा लिये।
वहीं नवावगंज याना क्षेत्र के गॉव वलीपुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र गब्बर सिंह ने डीएम से शिकायती पत्र देकर कहा कि हमारा जमीन के बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। जिसमें मुझे स्टे मिल गया। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने मारापीटा। इस मौके पर एसडीएम संजय सिंह, सीओ सोहराव आलम, तहसीलदार सन्तोष कुमार कुशवाहा, बीडीओ मोहम्मद आरिफ व नायव तहसीलदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *