30 वर्ष से ऊपर लोगों का बीपी व शुगर चेक करने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार में आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर व नवाबगंज के लिये निर्धारित इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा में राजेपुर व नवाबगंज संस्थागत प्रसव में स्टेट एवरेज से कम पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के 14 इंडिकेटर में राजेपुर व नवाबगंज स्टेट एवरेज से पीछे पाया गया। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई व निर्देशित किया गया कि जिन इंडिकेटर्स में स्टेट एवरेज से पीछे है उनसे संबधित अधिकारियों से पीछे होने के कारण स्पष्ट करने को कहा जाये। 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का बीपी व शुगर चेक किया जाए। डीएम ने खराब कार्य करने बाली एएनएम के खिलाफ वभागीय कार्यवाही करने व वेतन रोकने के निर्देश दिये। जुकेशनल इंडिकेटर में भी दोनों ब्लाक स्टेट एवरेज से पीछे पाये गये, राजेपुर ब्लाक में बीएसएनएल द्वारा भारत नेट की केबिल न बिछाये जाने पर नाराजगी जताई व भारत सरकार को पत्र लिखकर अवगत कराने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडीडीआरडीए, उपकृषि निदेशक व संबंधित मौजूद रहे।
खराब कार्य करने वाली एएनएम का डीएम रोका वेतन
