डीएम ने एसआईआर कार्यो का लिया फीडबैक,गणना प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करेंः- जिला निर्वाचन अधिकारी

हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित अब्दुल पुरवा बूथ 177 एवं आजाद नगर हरदोई देहात बूथ 167 से 173 के विभिन्न बूथों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया।तथा उपस्थित बीएलओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायक अध्यापक से प्रगति का जायजा लिया।डीएम ने गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य उसकी वापसी और डिजिटाइजेशन के कार्यो को देखा।तथा आस-पास के लोगों से गणना प्रपत्र के मिलने और फार्म भरकर जमा करने के बारे मे पूछा। उन्होंने आमजन से अपील की वे अपने गणना प्रपत्र जल्द से जल्द जमा करें।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्रों का वितरण,संग्रहण बीएलओ द्वारा किया जाए।यह कार्य बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे। गणना प्रपत्र भरवाने के बाद उसे अपने पास प्राप्त कर बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *