फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षा की गुणवत्ता परखने निकले जिलाधिकारी को विद्यालय के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका से शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय शकरुल्लापुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 58 बच्चों के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थिति पाये गये, जबकि उपास्थित पंजिका में 22 बच्चे उपस्थित दर्शाये गये थे। शिक्षा का स्तर निम्न पाया गया। मिड-डे-मील शेड्यूल के अनुसार व गुणवत्तापूर्ण नहीं था। विद्यालय में केवल प्रधानाध्यापिका बीना राठौर उपस्थिति पाई गई। सहायक अध्यापिका प्रसूति अवकाश पर पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका से नाराजगी जताते हुए शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया।