
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। तहसील कायमगंज मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने की। दूर दराज से आये पीडि़तों की शिकायत सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ताृपूर्वक जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुल प्राप्त 154 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमे मौके पर भेजी गयी। समाधान दिवस में सर्वधिक शिकायतें राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से सम्बन्धित थी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यालयों में समय से उपास्थित होकर जन समस्याएं सुनने और उनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने लेखपालों को गाँव में जाकर निरन्तर भ्रमण कर अवैध कब्जा सहित छोटे मोटे विवाद निपटाने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशानुरूप कार्य करें। इसमें उदासीनता एव लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, उप जिलाधिकारी यदुवशं वर्मा, क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, तहसीलदार आलोक कटियार, कायमगंज चिकित्सा प्रभारी शोभित शाक्य, कायमगंज नगर पालिका परिषद जेई प्रशान्त कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाशपाल, कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, मेरापुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, शमसावाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, नवावगंज थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
