अगर मेरे पास ये अधिकार ना होते कम से कम 4 युद्ध छिड़ जाते
समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर एक बार अपना टैरिफ राग अलापना शुरु कर दिया है। टैरिफ पर अपने रुख में बदलाव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, अगर मेरे पास टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं होती, तो सात में से कम से कम चार युद्ध छिड़ जाते।
टैरिफ पर अपना रुख बदलने के सवाल पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे0 ट्रंप कहा, अगर मेरे पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं होता, तो सात में से कम से कम चार युद्ध चल रहे होते। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे इसके लिए तैयार थे। सात विमान मार गिराए गए। मैं ठीक-ठीक नहीं बताना चाहता कि मैंने क्या कहा, लेकिन मैंने जो कहा वह बहुत प्रभावी था। हमने न सिर्फ़ सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, बल्कि टैरिफ की वजह से हम शांतिदूत भी हैं।
#WATCH | On whether he would shift his position on tariffs, US President Donald J Trump says, "… If I didn't have the power of tariffs, you would have at least four of the seven wars raging… If you look at India and Pakistan, they were ready to go at it. Seven planes were… pic.twitter.com/oI3r4cnzAV
— ANI (@ANI) October 6, 2025
वो लगातार भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का क्रेडिट खुद को देते जा रहे हैं। पाकिस्तान तो अमेरिका की चापलूसी में लगा है। यही वजह है कि वो उनका पूरा साथ भी दे रहा है और ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग तक कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुनीर ने हमारे साथ मौजूद सभी लोगों से कहा कि ट्रंप ने युद्ध रोक कर लाखों लोगों की जान बचाई। मुनीर ने कहा कि अगर यह युद्ध होता तो इसका परिणाम बहुत भयंकर होता। भारत ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में विदेशी हस्तक्षेप के दावों को लगातार खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की मांग नहीं की गई थी और न ही उसे स्वीकार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने युद्ध रोकने के लिए भारत के डीजीएमओ से संपर्क किया था।
