अवैध अप्रवासी अपराधियों पर नरमी बरतने का समय अब खत्म: डोनाल्ड ट्रंप

समृद्धि न्यूज। डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्यारे को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडन के कार्यकाल में उसे हमारी मातृभूमि में वापस छोड़ दिया गया, क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कियाए मुझे टेक्सास के डलास में एक सम्मानित व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की हत्या की भयावह खबरों की जानकारी है। उनकी पत्नी और बेटे के सामने, क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी ने बेरहमी से उनका सिर कलम कर दिया। जिसे हमारे देश में कभी होना ही नहीं चाहिए था। इस व्यक्ति को पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अक्षम जो बाइडेन के कार्यकाल में उसे वापस छोड़ दिया गया, क्योंकि क्यूबा ऐसे दुष्ट व्यक्ति को अपने देश में नहीं चाहता था। निश्चिंत रहें, मेरे शासन में इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है।

A screenshot of a social media post by Donald J. Trump. The post includes text in black on a white background, detailing a statement about a murder case involving Chandra Nagamallaiah and an illegal immigrant from Cuba. The text mentions Kristi Noem, Pam Bondi, and Tom Homan. An X watermark is visible in the top left corner.

होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर ज़ार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग, अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अविश्वसनीय काम कर रहे हैं। इस अपराधी, जिसे हमने हिरासत में लिया है, पर कानून की पूरी हद तक मुकदमा चलाया जाएगा। उस पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *