समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत-अमेरिकी संबंधों पर बड़ा बयान दिया और कहा कि पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी से मेरे अच्छे संबंध लेकिन वो मुझसे ज्यादा खुश नहीं है, इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ है। ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने से भारत ज्यादा अमेरिकी टैरिफ झेल रहा है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा की, उन्हें एक अच्छा इंसान बताया। इस दौरान ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें मोदी पता है कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना जरूरी है, हालांकि, उन्होंने व्यापारिक मुद्दों पर अपनी असंतुष्टि भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ा भी सकता है। ट्रंप का यह बयान भारत द्वारा रूस से भारी मात्रा में कच्चे तेल की खरीद जारी रखने और अमेरिका द्वारा भारत-रूस ऊर्जा संबंधों को सीमित करने के दबाव के बीच आया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं………..
