चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नवाबगंज (सं)। थाना क्षेत्र के ग्राम धूरीहार निवासी राजवीर सिंह ने अपनी पुत्री सविता की शादी 2 मई 2023 को हिंदू रीति रिवाज के तहत विधिवत दान दहेज से सचिन कुमार पुत्र सुशील कुमार ग्राम कल्याणपुर पोस्ट गढिय़ा गोविंद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी के साथ की थी। शादी के बाद ससुराली दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताडि़त करने लगे। २८ जुलाई को पति ने फिर अतिरिक्त दहे की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त किया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर सुशील, पति मीना, सास पत्नी सुरेश कुमार, सुरेश ससुर, आशु देवर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *