दहेज लोभियों ने शादी से किया इनकार, तहरीर थाने में

नवाबगंज समृद्धि न्यूज। रुकाई होने के बाद दहेज लोभियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे पीडि़ता व उसकी पुत्री की छवि धूमिल हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर न्याय की गुहार लगायी। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रामापुर जस्सू निवासी सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार लोधी राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी पंकज पुत्र महेश चंद्र लोधी राजपूत के साथ तय किया था। 20 मई को रुकाई की रस्म अदा की गई। जिसमें 51 हजार रुपये नगद दिये। पीडि़ता ने दर्शाया कि उसने शादी में दो लाख रुपये खर्च करने की बात पहले ही कर ली थी, लेकिन अब आरोपीगण ३ लाख रुपये में शादी करने की बात कहने लगे। पीडि़ता ने असमर्थता जतायी तो आरोपीगणों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे पीडि़ता व उसकी पुत्री की छवि समाज में धूमिल हो गई। इस बात को लेकर पीडि़ता ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी पंकज पुत्र महेश चंद्र, महेश चंद्र पुत्र नाम नामालूम के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। पुलिस ने पीडि़ता को मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। —————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *