मेले के स्वास्थ्य कैंप में दर्जनों मरीजों ने कराया परीक्षण, लीं दवायें

फर्रुख्राबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में स्वास्थ्य कैंप लगाकर कल्पवासियों को दवायें वितरित की गयीं। इस दौरान खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। जिन्होंने चेकअप करवाकर दवायें लीं।
जानकारी के अनुसार मेला रामनगरिया में सोमवार को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट दीपक राजपूत, राजेश सपोर्टेड स्टाफ, एएनएम जया द्विवेदी ने कैंप में आये मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकान, बुखार, बदन दर्द आदि के आये। जिन्हें दवायें वितरित की गयीं। तकरीबन सुबह से शाम तक २०० से २५० मरीजों को देखा गया और उन्हें उसी के अनुसार दवायें वितरित की गयीं। साथ ही कुछ गम्भीर रोगी भी पहुंचे। जिन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि सर्दी के चलते कल्पवासियों को दिक्कतें हो रही हैं। मरीजों में शिवदयाल, हरिओम, संतराम, शिवकुमार, मुन्नी देवी, विमला देवी, राधारानी, शान्ती आदि का का चेकअप कर दवायें दी गयीं। वहीं संतों ने अपना ब्लडप्रेशर आदि का चेकअप भी करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम को देखते हुए विशेष एतियात बरतने की सलाह दी। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट पंकज कुमार, सपोर्टिंग स्टाफ रामकिशोर, वालंटियर प्रबल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *