संविधान निर्माता के रूप में डॉ अंबेडकर का था अतुलनीय योगदान-ॠतु

आरटीओ कार्यालय में बाबा साहब का स्मरण कर आयोजित की गई पुष्पांजलि सभा

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुश्री ॠतु सिंह द्वारा कार्यालय श्रमिकों के साथ आरटीओ कार्यालय कक्ष में बाबा साहब का स्मरण किया गया तथा उनको श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने अपने वक्तव्य में बताया कि संविधान निर्माता के रूप में डॉ अंबेडकर का अतुलनीय योगदान था जिसके कारण सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक समरसता व न्याय आधारित राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।उन्होंने महिलाओं को समान कार्य समान वेतन समान अधिकारों के लिए प्रावधान बनाये तथा विश्व पटल पर असंख्य अलंकारों से विभूषित भारत रत्न का सम्मान पाया और कोलंबियन एहेड आफ देयर टाइम सूची में प्रथम स्थान भी पाया।बाबा साहब ने जीवन में व्यक्तिगत भेदभाव के चलते संघर्षों का सामना किया पर उनको अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और आगे बढ़ते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण की।उन्होंने शोषितों, वंचितों,महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के हक में जीवन पर्यंत कार्य करते हुए स्वतंत्रता समानता जैसे सिद्धांतों को महत्व देते हुए संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।आरटीओ ने बताया कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज के सभी सदस्य सभी के साथ समान व्यवहार रखें तथा जाति सूचक एवं महिला सूचक शब्दों का अपशब्द के रूप में प्रयोग न करें। साथ ही महिलाओं को भी सम्मान तथा समान अवसर प्रदान करें जिससे बाबा साहब द्वारा संकल्पित भेदभाव रहित समाज में राष्ट्र का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह,आशुलिपिक विक्रम कांत श्रीवास्तव,प्रधान सहायक प्रदीप कुमार,ब्रह्मा प्रसाद,वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार यादव, सरवर जावेद,कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार,रवीश प्रताप, अनिकेत कुमार सिंह,यश श्रीवास्तव व घनश्याम आदि कर्मचारियों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी,पुष्प अर्पित किए और विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *