पदाधिकारियों ने फूलाओं से किया स्वागत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन में डॉ0 धर्मेंद्र यादव पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
कस्बा नवाबगंज स्थित मंझना रोड निवासी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह यादव फार्मासिस्ट एसोसिएशन में पुन: जिलाध्यक्ष चुने गए। साथ ही बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि संगठन से जुड़े किसी भी पदाधिकारी के उत्पीडऩ की सूचना मिलती है तो वह तुरन्त मदद के लिए पहुंचेंगे और विभागीय अधिकारियों से बात कर पीडि़त को न्याय दिलायेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार, शिवम राजपूत, विवेक यादव, सुनील कुमार ने धर्मेंद्र यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना। वहीं जीतू बाबू को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने संगठन को मजबूत करने और 20२7 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस अवसर पर विवेक यादव, सुनील कुमार, धर्मेंद्र यादव, विवेक गंगवार, जितेंद्र कुशवाहा, अर्पित कुमार यादव, सुनील कुमार शाक्य, राजेश कुशवाहा, शशिप्रभा, संजना, अनूप पांडे, सत्येंद्र वर्मा आदि फर्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।
डा0 धर्मेन्द्र यादव पुन: बने फार्मासिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष
