जीएसटी के नाम पर उद्योगपतियों को दिया जा रहा लाभ-डॉ0 जितेंद्र सिंह

 अन्नदाता एक-एक बोरी खाद के लिए समितियों के लगा रहा चक्कर
पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा अमृतपुर के सेक्टर बरखिरिया के बूथ उनासी में आज पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पीडीए को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इससे पूर्व मंचासीन सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष डॉ0 चंद्रपाल सिंह यादव आदि सपाइयों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मौजूद लोगों से मुखातिब होते कहा कि भाजपा की सरकार जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। वह सिर्फ खोखले वायदे ही करना जानती है। जीएसटी के नाम पर लोगों की जेबों पर डांका डाला जा रहा है। यह पैसा बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जीएसटी लगने से पहले जो मोटर साइकिल व स्कूटी ३० से ४० हजार में आती थी, वह आज एक लाख के ऊपर पहुंच गयी है। रोजमर्रा की चीजों पर भी जीएसटी वसूली जा रही है। टैक्स के नाम पर जो पैसा जनता से वसूला जा रहा है, वह विकास में लगना चाहिए, लेकिन वह विकास में न लगकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। जिससे बढ़ती महंगाई में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वर्ष २०१४ में जिनता कर्ज देश पर था, वह आज तीन गुना हो चुका है। आज सब स्मार्ट कर जनता को ठगा रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। बगैर उपभोक्ताओं को बताये उनके स्मार्ट मीटर प्रीपेड में कनवर्ट किये जा रहे हैं। किसान खाद की कालाबाजारी से जूझ रहा है। उसको समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। वह एक-एक बोरी के लिए समितियों के चक्कर लगा रहा है।

कुल मिलाकर सरकार जनता से जमकर धन उगाही की जा रही है, लेकिन अब जनता सरकार से तंग आ चुकी है। वह उसके झांसे में ज्यादा आने वाली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, गौरव यादव, प्रदीप कुमार यादव, अंकुर यादव, ब्रह्मकिशोर, आशीष यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *