पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

उन्नाव,समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कामकाज की समीक्षा और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, आइ.जी.आर.एस., अभिलेखागार, जन शिकायत प्रकोष्ठ, बड़ी पेशी, और प्रधान लिपिक शाखा आदि का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसी के साथ सभी पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य जनता की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचंद, व क्षेत्राधिकारी (नगर) दीपक यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *