डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने करहल विधानसभा में प्रत्याशी के पक्ष में बनाया माहौल

बोले समाजवादी पार्टी ही आपकी सच्ची हितैषी, जो सबको साथ लेकर चलती
मोहल्ला काजी, सब्जी मण्डी, सदर बाजार व ग्राम नवीपुर पोस्ट हाजीपुर नेरा (बरनाल) में भी मिला अपार समर्थन
मैनपुरी, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने मैनपुरी की विधानसभा करहल के कई क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जन सम्पर्क कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी बहुमत से जिताने की मतदाताओं से अपील की। इस विधानसभा पर उपचुनाव हो रहा है। पहले यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनता ने जिताया था। लोकसभा सांसद बन जाने पर यह विधानसभा खाली हुई। जिस पर उप चुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव चुनाव लड़ रहे है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने करहल विधानसभा के मोहल्ला काजी, सब्जी मण्डी, सदर बाजार में सघन जन सम्पर्क कर मतदाताओं के बीच अपनी बात रखी और सपा सरकार में कराये गये विकास कार्य व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए मतदाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी ही समाज की सच्ची हितैषी है। हमारी पार्टी सर्व समाज की बात करती है। किसी के बहकावे में न आयें। कुछ लोग मतदाताओं को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करने का काम कर रहे है। उस पर ध्यान न दें। जैसे आपने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन देकर जिताया। वैसे ही भाई तेज प्रताप सिंह यादव को भारी मतों से जिताकर विधानसभा पहुंचाने का काम करें। जन सम्पर्क के दौरान डा0 जितेन्द्र सिंह यादव का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने करहल विधानसभा की ग्राम नवीपुर पोस्ट हाजीपुर नेरा (बरनाल) में डा0 आरके शर्मा के यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर माथा टेंका और कथा सुन रहे श्रोताओं से समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता। हम सपा प्रत्याशी भाई तेज प्रताप सिंह यादव के लिए आप सबसे वोट मांग रहे हैं, तो सभी ने उनसे कहा कि पहले से अधिक मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी। उन्होंने कई अन्य क्षेत्रों में भी जन सम्पर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *